दरभंगा: एलएनएमयू के मैथिली विभाग में मैथिली कवि रामलोचन ठाकुर की जयंती मनाई गई।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मैथिली विभाग में मैथिली के वरेण्य कवि,कथाकार, अनुवादक, आलोचक, संपादक तथा व्यंग्यकार रामलोचन ठाकुर की जयंती विभागाध्यक्ष प्रो दमन कुमार झा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. दमन कुमार झा ने कहा कि रामलोचन ठाकुर का जीवन आरम्भ से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक मिथिला एवं मैथिली के लिए समर्पित रहा।