निम्बाहेड़ा: सिगरेट के कार्टून में छिपाकर डोडा चूरा की तस्करी, निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने हरियाणा के तस्कर को दबोचा
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार रात 8 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने हाईवे पर वंडर पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की महिंद्रा पिकअप को रोका। तलाशी में सिगरेट के कार्टूनों के पीछे छिपाकर रखा गया डोडा