पूरनपुर: अधिशासी अभियंता कार्यालय में भाकियू ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर बिजली की समस्या के समाधान की मांग की #jansamasya
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई सहित कई गांवों में जर्जर विधुत लाइन होने की वजह से लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जहां एक और भीषण गर्मी पड़ रही है और बिजली कटौती व फाल्ट की समस्या को लेकर लोग परेशान हैं। पिपरिया दुलई में फाल्ट और बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू ने समस्याओं का समाधान न होने पर अधिकारियों को दी चेतावनी।