पूरनपुर: महंद खास में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महंद खास के रहने वाले लेखराज पुत्र नोखेलाल उम्र 55 वर्ष के परिजनों ने शुक्रवार सुबह दस बजे बताया कि गुरुवार की रात में ग्रामीण को डायरियां हो गया था। तभी गांव में ही डाक्टर से दवाई दिलाई थी। परिजन ग्रामीण को अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण की मौत की सूचना डॉक्टर ने पुलिस को दी है।