कर्वी: चित्रकूट मउ के गांव मंडौर गौशाला में अव्यवस्था पर डीएम ने सख्ती दिखाई, सचिव का वेतन रोका और बीडीओ को नोटिस जारी किया
मऊ की मंडौर गौशाला में दोपहर 2:30 बजे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने सचिव अनूप मिश्रा का एक दिन का वेतन रोकने तथा बीडीओ ओम प्रकाश यादव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त शेड सुधारने, पौधरोपण, सोलर लाइट और सीसीटीवी दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।