मंडला: मंडला नगर पालिका परिसर में आतिशबाजी से लगी आग, टीन शेड जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं
Mandla, Mandla | Apr 27, 2026 मंडला से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर पालिका परिसर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। मंडला नगर पालिका परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आतिशबाजी की चिंगारी से आग भड़क उठी। आग ने तेजी से फैलते हुए परिसर में बने टीन और प्लास्टिक के शेड को अपनी चपेट में ले लिया।