करौली गृह रक्षा कमाण्डेंट रामगोपाल सागर ने मंगलवार शाम 4:00 बजे बताया कि प्रतिवर्ष 06 दिसम्बर को गृह रक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी गृह रक्षा समारोह का आयोजन गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र करौली में आयोजित कर विभागीय ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 06 दिसम्बर तक गृह रक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है,