सिवनी: बडोल में प्रतिभा का सम्मान, छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
Seoni, Seoni | Apr 8, 2026 जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम बडोल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छात्राओं एवं छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय, जो पिछले 40 वर्षों से विद्याभारती के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, ने एक बार फिर प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया।कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8वीं तक के उन मेधावी भैया-बहनों को सम्मानित किया गया.