तारानगर: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तारानगर में मनाया जश्न
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियाँ को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल के नेतृत्व में गढ़ कार्यालय के आगे जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।