बारुन: पूर्व मुखिया प्रत्याशी रानी खातून हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर की थी हत्या
बारुण के पटना कैनाल नहर के पास से बरामद पूर्व मुखिया प्रत्याशी रानी खातून के शव मामले में रोहतास पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या की इस खौफनाक वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका के कथित प्रेमी ने अपने मित्र के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।