कोल: पाकिस्तान गए बादल ने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की, कहा- मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है, अब वापस नहीं आऊंगा
Koil, Aligarh | Jan 25, 2025 युवती के प्यार में पाकिस्तान गए खिटकारी निवासी बादल की पाकिस्तान के कोर्ट में पेशी की गई। पेशी के बाद बादल के अधिवक्ता ने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात कराई है। वीडियो कॉल पर बात करते समय बादल भावुक हो गया और रोते मां बाप को चुप करने की कहने लगा। वीडियो कॉल पर बादल ने अपने मां-बाप से कहा कि मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है और अब मैं कभी वापस नहीं आऊंगा।