शनिवार शाम 5 बजे ऐतिहासिक नगरी सांची में चल रहे रामलीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम की भव्य बारात नगर भ्रमण पर निकली। बारात के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।