जमुई: जेनेक्स ब्रिज होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 10, 2025 शहर स्थित जेनेक्स ब्रिज होटल के पास रविवार की रात 9:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की निगरानी में युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान बंगाल के आसनसोल निवासी रामोतार साव के पुत्र शुभम साव के रूप में हुई है।