जमुई: शाहपुर में दुकान खोलकर सामान नहीं देने पर दबंगों ने तीन लोगों को पीटा, पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 10, 2025 शाहपुर गाँव में रविवार की शाम 5:00 बजे दुकान खोल कर समान नहीं देने पर दबंगों ने राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और उनके पुत्र राहुल कुमार व पुत्री बीणा देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।