विदिशा नगर: मंगलवार शाम 6बजे माधवगंज पर हिंदू चेतना सेवा समिती ने नपाऔर पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला,झूठी FIR पर जताया विरोध
हिंदू चेतना सेवा समिति के सदस्यों ने माधवगंज पर नगर पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया। एक दिन पहले नगर पालिका की कर्मचारियों द्वारा थाने में की गई झूठी शिकायत और राजनीतिक के दबाव के चलते एफआईआर का विरोध किया गया। एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर माधवगंज पर पुतला जलाया और आगामी दिनों में भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।