उच्चैन: जमीन विवाद में रिश्तों का खून, भतीजे ने चाचा को मारी गोली, आरोपी फरार
उच्चैन थाना क्षेत्र के चकसेना गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जमीन को लेकर हुए विवाद में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।