हमीरगढ़: मंगरोप में ट्रेलर और डंपर की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, एक व्यक्ति घायल
मंगरोप में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सोना प्रोसेज फैक्ट्री के बाहर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में डंपर ड्राइवर प्रहलाद सिंह, 31, निवासी अमरगढ़, बागोर की केबिन में फंसने से मौके पर मौत हो गई। सहयोगी जवाहर सिंह, 24, निवासी रामगढ़, अलवर गंभीर घायल हुआ।