पुरनहिया: 63वा रैंक लाकर खैरा पहाड़ी के सपना कुमारी का इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा मे 63 वां रैंक लाकर इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सपना कुमारी चयनित की गयी है.उनका चयन कंप्यूटर साइंस विभाग के लिए किया गया है.सुश्री कुमारी प्रखंड क्षेत्र के खैरापहाड़ी गांव निवासी किसान रविंद्र झा की पुत्री है.उनके चयन से परिवार सहित ग्रामीणों मे उत्साह का माहौल है