राठ: सिकंदरपुरा चरखारी रोड इलाके में शराबी पुत्र ने पिता के साथ जमकर मारपीट की, चारपाई से सिर फोड़कर किया लहूलुहान
Rath, Hamirpur | May 13, 2026 राठ कस्बे के चरखारी रोड सिकंदरपुरा इलाके में एक शराबी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी। तथा चारपाई का पाया मारकर अपने पिता का सिर फोड़ कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।