चैनपुर: रामपुर गोलीबारी कांड की हो उच्च स्तरीय जांच, निर्दोषों को न फंसाया जाए: प्रेमतोष सिंह
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में हुई हालिया घटना को लेकर क्षत्रिय जागृति मंच ने उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। मंच के संस्थापक सह सचिव प्रेमतोष कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में रविवार सुबह 10 बजे कहा है कि रामपुर में एक सप्ताह पूर्व सवर्ण राजपूत परिवार की जमीन पर कब्जा कर कथित रूप से हत्या की साजिश रची गई थी।