बक्सर: यूपी में एसटीपी जांच से बचने के लिए बिहार सीमा पर बालू ट्रकों की लंबी कतार, बक्सर में जाम और हादसे का खतरा
Buxar, Buxar | Jul 29, 2026 यूपी के भरौली में खनन विभाग की सघन जांच शुरू होते ही बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इस क्रम में बुधवार को सुबह से ही वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। यूपी में खनन विभाग के हो रही जांच समाप्त होने का इंतजार इन ट्रक चालकों द्वारा किया जा रहा है। इसका सीधा असर बिहार के बक्सर जिले पर पड़ा है। यूपी में प्रवेश के दौरान प्रति ट्रक 4000 रुपये STP देना है।