केशकाल: दो माह पूर्व जेल में दाखिल के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS के आरोपी को केशकाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
विगत दो माह पूर्व थाना केशकाल के अपराध क्रमांक 118/24 धारा 20 (बी)NDPS एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था दोनों को जेल दाखिल के दौरान एक आरोपी सूरज भतरा जगदलपुर से हथकड़ी छुड़कार पुलिस के हिरासत से फरार हो गया था। आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी। सूचना पर फरार आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार कर आज बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे जेल भेजा गया ।