रावतभाटा: रावतभाटा में मेडिकल हड़ताल से दवा बाजार थमा, भीषण गर्मी में मरीज भटके, जन औषधि केंद्र बना राहत का सहारा
विजय सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा में मेडिकल व्यापारियों की हड़ताल के चलते शहर के लगभग सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए परेशानी उठानी पड़ी भीषण गर्मी के बीच लोग दवा लेने के लिए इधर उधर भटकते नजर आए वहीं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बना रहा जहां दिनभर भीड़ लगी रही ।