मंझनपुर: पुलिस कार्यालय में एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए!