बघरा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी एवं बसपा नेता मजीद सिद्दीकी ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि इन सभी के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और यह लोकसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचने में काम करेंगे।