तारानगर: रा. उ. प्रा. वि. अभयपुरा को मिलेगा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार, राजस्थान के 11 विद्यालयों को मिला स्थान
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में तारानगर तहसील के रा. उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर योग्यता प्रमाण पत्र के लिए हुआ है जो कि क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से देश भर के 191 विद्यालयों की सूची जारी की गई है जिसमें राजस्थान के 11 विद्यालयों को स्थान मिला है। cbeo बबलेश शर्मा ने बधाई दी।