बलौदा: रसौटा गांव से नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर अनाचार कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को किया गया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर आनाचार कर आत्म हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी युवक उत्तम सिंह नर्मदा को रसौटा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़की के परिजन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके नाबालिग लड़की को अज्ञात युवक के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है।