कुनकुरी: लोयोला कॉलेज कुनकुरी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्पोकन इंग्लिश क्लास शुरू की
कुनकुरी के लोयोला महाविद्यालय ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल की है। कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए निःशुल्क स्पोकन इंग्लिश क्लास का शुभारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों की भाषाई झिझक दूर कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। कॉलेज प्रबंध