लातेहार: एक पिलर क्षतिग्रस्त होने से औरंगा नदी पर बने पुल का अस्तित्व खतरे में, मरम्मत की मांग
शहर के औरंगा नदी पर बना पुल का अस्तित्व संकट में आ गया है। पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया।यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में पुल के अस्तित्व पर भी प्रश्न चिन्ह लग सकता है।जानकारी समाजसेवी अशोक प्रसाद ने मंगलवार की सुबह करीब दस बजे दी है।