बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर और सड़क किनारों पर फैली कंटीली झाड़ियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे प्रशासन की अनदेखी के चलते झाड़ियां तेजी से बढ़ रही हैं।