सहारनपुर: पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने मोदी के 12 साल के नेतृत्व की तारीफ की, कहा- विकसित भारत का संकल्प पूरा हो रहा है
पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे गुर्जर भवन, सहारनपुर में आयोजित "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में भारत विश्व के सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी उपस्थिति मजबूत कर चुका है। उन्होंने कहा कि आज भारत एक अलग और सशक्त वैश्विक पहचान बना चुका।