टाउन थाना क्षेत्र के जयहिंद धर्मशाला स्थित एक मोबाइल दुकान के पास आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे एक युवक को शुक्रवार 2 बजे के करीब पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को टाउन थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान अंबा निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है।