पूरनपुर: करंट लगने से मजदूर की मौत, मासूम के सिर से उठ गया पिता का साया, सिंचाई के दौरान टूटा बिजली का तार
पूरनपुर,थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव महुआ गुंदे निवासी 38 वर्षीय विकास शुक्ला की गन्ने के खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। वह गांव निवासी नन्हू अवस्थी के खेत में मजदूरी पर सिंचाई करने गया था। बताया जाता है कि खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को