श्रीनगर: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से राजकीय डिग्री कॉलेज श्रीनगर का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को 11 बजे वर्चुअल माध्यम से राजकीय डिग्री कॉलेज श्रीनगर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का नया द्वार खुल गया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।