मखदुमपुर: जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन से गिरा मखदुमपुर का युवक, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर, मौजूद लोगों ने बताई पूरी घटना
पटना से गया जा रही एक ट्रेन के गेट के पास खड़ा युवक जहानाबाद स्टेशन के समीप अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और आरपीएफ कर्मियों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. श्यामेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल की पहचान मखदुमपुर निवासी सचिन के रूप में हुई है।