ब्यौहारी: ब्यौहारी में रेत को लेकर विवाद मामले में दूसरे पक्ष ने नप अध्यक्ष सहित 10 लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज
रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराई है , जिसमे ब्यौहारी के नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता उर्फ कृष्णा सहित एक ठेकेदार और 10 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने नप अध्यक्ष राजन गुप्ता को मुख्य आरोपी बनाया है। यह जानकारी बुधवार की सुबह 9 बजे दी है।