ब्यौहारी: ब्यौहारी रेलवे स्टेशन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत
सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए डायल हंड्रेड में तैनात पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है, मामले की जानकारी पुलिस ने बुधवार की सुबह 5:00 बजे दी है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।