अकलतरा: लटिया के धनंजय यादव ने 26वीं सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में जीता स्वर्ण पदक
पावर जिम एवं छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वधान में 26 वी छत्तीसगढ़ राज्य ( equipped & classic) महिला एवं पुरुष पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन पावर जिम सेक्टर 6 भिलाई (दुर्ग) में आयोजन किया गया। जिसमें सब जूनियर जूनियर सीनियर एवं मास्टर वर्ग के छतीसगढ़ के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।