भरथना: बकेवर के पुठिया में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता प्रेम नारायण दोहरे को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
बकेवर ग्राम पुठिया निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता प्रेम नारायण दोहरे के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए राजनीतिक, सामाजिक एवं अधिवक्ता वर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई गयी।