राजनगर: सेवड़ी गांव में वन भूमि पर अवैध मोरम उत्खनन का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने रेंजर पर लगाया आरोप
राजनगर तहसील के सेवड़ी गांव में शासकीय वन भूमि पर अवैध मोरम उत्खनन का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह बालू माफिया वन विभाग की जमीन पर खुलेआम रेत और मोरम का उत्खनन कर रहे हैं। वीडियो में भारी वाहन और मशीनों के जरिए अवैध खनन जारी है, जिससे शासन को भारी राजस्व हानि हो र