लोहरदगा: जिले में भी दिख रहा सीतलहरी का असर आसमान में छाए है घने बादल के साथ कोहरा।
जिले में सीतलहरी के कारण लगातार ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है! वही जिले में सड़को और खेतो में कोहरा छाया हुआ है। इधर बच्चे भी कड़ाके की सर्दी व कोहरे के बीच स्वेटर लगाकर स्कूल जा रहे हैं। जिले के सामाजिक संगठनों ने गरीब अशहाय लोगों को कमल वितरण किया जा रहा है। साथ ही साथ राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से भी जिले के सभी प्रखंडों में कंबल का वितरण किया जा रहा है।