सनौर घाट पुल की जर्जर हालत बनी खतरे की घंटी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
गोड्डा जिले के सनौर घाट में गुरुआ नदी पर बना पुल अब जर्जर हालत में पहुंच चुका है। पुल के नीचे से कंक्रीट झड़ रहा है, सरिए बाहर निकल आए हैं और संरचना बेहद कमजोर नजर आ रही है। पुल की यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।
आप देख सकते हैं पुल की नींव के हिस्से से सीमेंट और कंक्रीट पूरी तरह उखड़ चुका है। जगह-जगह लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जिससे साफ पता चलता है कि पुल की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नीचे से हो रही क्षति इस बात का संकेत है कि लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल रोजाना आवागमन के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन इसकी हालत देखकर लोग भय में हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
“पुल बहुत खराब हालत में है, लोग डरे हुए हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।”
पुल के आसपास घास और झाड़ियां भी उग आई हैं, जो यह दिखाती हैं कि देखरेख की कमी कितनी ज्यादा है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। जर्जर पुल से हर दिन गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे नजर आ रही है।
“प्रशासन को तुरंत जांच करानी चाहिए और मरम्मत का काम शुरू करना चाहिए।”
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर मामले को कितनी जल्दी संज्ञान में लेता है। फिलहाल सनौर घाट पुल की हालत स्थानीय लोगों के लिए चिंता और खतरे दोनों का कारण बनी हुई है। Reporter Jitendra News की रिपोर्ट।
गोड्डा जिले के सनौर घाट में गुरुआ नदी पर बना पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल के नीचे कंक्रीट उखड़ चुका है और सरिए बाहर निकल आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल से रोजाना आवाजाही होती है, लेकिन इसकी हालत बेहद खतरनाक है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत और जांच की मांग की है।