श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशों का पालन करते हुए बड़ौदा संकुल प्राचार्य नरेंद्र सिंह जाट ने बुधवार दोपहर 2 बजे ललितपुरा मिडिल स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन योजना की गहन जांच की गई, जहां मेनू के अनुसार भोजन तैयार पाया गया। प्राचार्य ने खुद बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और इसकी गुणवत्ता का जायजा लिया।