बालाघाट: शहर में बुढ़ी शराब दुकान के सामने धरने पर बैठी महिलाएं, दुकान हटाने की मांग
बालाघाट शहर के बुढ़ी वार्ड क्रमांक 12 स्थित शराब दुकान के विरोध में क्षेत्र की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को दोपहर में वार्ड 11, 12 और 13 की एक दर्जन से अधिक महिलाएं शराब दुकान के सामने कुर्सियां लगाकर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र बुढ़ी में शराब दुकान होने से उन्हें और उनकी बेटियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है