जगदीशपुर: भागलपुर में बैंक से 50 हजार निकालते ही बुजुर्ग को हथियार दिखाकर लूटा गया, दिनदहाड़े वारदात से मची सनसनी
जोगसर थाना क्षेत्र के बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप दिनदहाड़े अपराधियों ने एक रिटायर्ड रेलकर्मी से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना मिलते ही जोगसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।