महाराजगंज: भूप खेड़ा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की छत से गिरने पर हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
28 अप्रैल मंगलवार की दोपहर 12 बजे युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। परिजनों मे कोहराम और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में कार्य करने के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत का मामला प्रकाश मे आया है। परंतु परिजनों ने घटना में हत्या की आशंका जताते हुए, कार्यवाही की मांग की है। युवक एक निजी अस्पताल मे मजदूरी का कार्य करता है।