डीग: जनूथर में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में निकाली गई भव्य रैली, कस्बे में दिखा उत्साह
Deeg, Bharatpur | Apr 10, 2026 शुक्रवार को जिले के कस्बा जनूथर स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। डीजे और बैंड-बाजों के साथ निकली यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।