छतरपुर: गोरैया गाँव में 15 वर्षीय किशोरी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
छतरपुर जिले के गोरैया गाँव में 15 वर्षीय किशोरी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की है जब परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी गुरुवार की रात 11 बजे मौत हो गई। परिजनों ने किसी घरेलू विवाद या डांट-फटकार से इनकार किया है।