बांदा: बांसी गांव के अंश कछार पुरवा में करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने की पोस्टमार्टम की कार्रवाई
Banda, Banda | Jan 7, 2025 बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसी गांव के अंश कछार पुरवा मे 11000 विद्युत लाइन की चपेट मे आकर युवक की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसी गांव के अंश कछार पुरवा का निवासी था।