बांदा: भूरागढ़ पुल के पहले रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची पुलिस
Banda, Banda | Jan 7, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के भूरागढ़ पुल के पहले रेलवे ट्रैक किनारे दिन मंगलवार को युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम क्योटरा गली नंबर 2 का निवासी था।